अनूपपुर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में राष्ट्रीय युवा दिवस तथा पूर्ण सप्ताह राष्ट्रीय युवा सप्ताह के रूप में मनाने के निर्देश प्राप्त हुए है। निर्देश के पालन में इस वर्ष भी 10 से 12 जनवरी 2026 तक भारत मण्डपम, नई दिल्ली में 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवाओं हेतु विकसित भारत यंग लिडर्स डायलॉग के तहत 29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। 29 वें राष्ट्रीय युवा उत्सव 2026 के अन्तर्गत सांस्कृतिक और नवाचार थीम में जिला, सम्भाग एवं राज्य स्तर पर 15 से 29 वर्ष के आयु वर्ग के युवा 07 विधा यथा भाषण, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, समूह लोकगीत, समूह लोकनृत्य एवं विज्ञान मेला प्रदर्शनी में प्रतिभागिता करने वाले युवाओं का पंजीयन माय भारत पोर्टल की वेबसाईट mybharat.gov.in पर जाकर 15 अक्टूबर 2025 तक करा सकते है। जिला स्तर पर युवा उत्सव का आयोजन 01 से 06 नवम्बर 2025 के मध्य किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए जिला खेल प्रशिक्षक श्री रामचन्द्र यादव के मो. नं. 9425583490, ग्रामीण युवा समन्वयक विकासखंड जैतहरी श्री दिनेश कुमार सिंह चंदेल के मो.नं. 9685303796, ग्रामीण युवा समन्वयक विकासखंड पुष्पराजगढ़ श्री खेलन प्रसाद कोल के मो.नं. 6264043241, ग्रामीण युवा समन्वयक विकासखंड कोतमा श्री मिथलेश सिंह नेताम के मो.नं. 6261617170 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

0 Comments