Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

अनूपपुर: भरभराकर गिरा चार मंजिला होटल, मची अफरा तफरी

 देखते ही देखते धाराशाई हुआ चार मंजिला होटल, कई लोगों के दबे होने की आशंका

मौके पर पहुंचा प्रशासन बचाव कार्य जारी

अनूपपुर। कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बस स्टैंड के पास आज शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। बस स्टैंड के पास स्थित तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भर भराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार मलबे में आधा दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हालांकि यह घटना कैसे घटी और होटल कैसे गिरी अभी इस पर किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है।



Post a Comment

0 Comments