विजयादशमी पर पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन संपन्न ||
अनुपपुर। कुटीर एवं ग्रामीण उद्योग राजमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल ने असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक पर्व दशहरा पर पुलिस लाइन अनूपपुर में विधि-विधान और शास्त्रोक्त मंत्रोच्चार के बीच, हवन अनुष्ठान कर शस्त्र-पूजन किया।
दशहरा पर्व पर भारत की सदियों प्राचीन शस्त्र-पूजन की परंपरा रही है। जिसके तहत दशहरा विजयादशमी पर्व पर पुलिस शस्त्रागार सहित जिले के थानों में भी पूरी भव्यता के साथ शस्त्र-पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल रौतेल ,कलेक्टर हर्षल पांचोली, पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मंसूरी एवं जगन्नाथ मरकाम सहित जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पत्रकारगण उपस्थित रहे।

0 Comments