Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

कोतमा: होटल रेस्टोरेंट से लिए गए खाद्य सैंपल, जांच के बाद होगी कार्यवाही

 

अनूपपुर। त्योहार शुरू होते ही खाद्य पदार्थों पर सुधार लाने और मिलावट खोरी को रोकने के उद्देश्य से खाद्य विभाग द्वारा अब जिले भर में कार्यवाही शुरू कर दी गई है इस कड़ी में कोतमा क्षेत्र के दर्जनों रेस्टोरेंट और होटल में विभाग द्वारा निरीक्षण किया गया और सैंपल लेते हुए मिलावट की जांच के लिए टीम गठित की गई है। जानकारी के अनुसार दीपावली त्यौहार को दृष्टिगत रखते  हुए कोतमा  स्थित बीकानेर स्वीट्स, राजस्थान मिठाई , हीरा स्वीट्स, सत्कार रेस्टोरेंट,  प्रतिष्ठान  में निरीक्षण किया गया । अच्छी गुणवत्ता की  खाद्य सामग्री रखना एवं मिलावट न करने की समझाइस दी गई मौके पर साफ सफाई रखने के भी निर्देश दिए गए गुणवत्ता की जांच हेतु केसर बर्फी, खोवा , बेसन लड्डू, कलाकंद का सैंपल जांच हेतु लिया गया जिसे खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी खाद्य पदार्थ में मिलावट पाए जाने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments