Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

अनूपपुर: राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में अनूपपुर की टीम शामिल, हुए पुरस्कृत


अनूपपुर। 58वीं सीनियर राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता का आयोजन नरसिंहपुर में किया गया जहां पर प्रदेश भर के कई जिलों से महिला और पुरुष की टीम इस खो खो प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पहुंचे। स्टेडियम ग्राउंड नरसिंहपुर में यह आयोजन सप्ताह भर चला जिसमें लगभग दो दर्जन जिले से टीम महिला और पुरुष खिलाड़ी यहां पर शामिल हुए जबलपुर मंडला नरसिंहपुर अनूपपुर शहडोल डिंडोरी समेत अन्य कई जिले से महिला और पुरुष के खिलाड़ी यहां पर पहुंचे और इस खेल में अपनी प्रतिभा दिखाई इस खेल में पूर्व मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल हुए और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

इस खेल में मुख्य रूप से अनूपपुर जिले से महिला खिलाड़ी जो कि अपना हुनर दिखाने के लिए वहां पर पहुंचे हुए थे और वहां पर कोच विजय पटेल के नेतृत्व में अपना बेहतर प्रदर्शन करके दिखाया। इस दौरान मुख्य रूप से खिलाड़ियों के प्रदर्शन और उनका मार्गदर्शन देने के रूप में कोच और अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी उपस्थित रहे जिन्होंने उनका मार्गदर्शन किया और आने वाले समय में अलग-अलग जगह पर होने वाले आयोजनों में शामिल होने की अपील भी की।

Post a Comment

0 Comments