Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

अनूपपुर: टायर फटने से पलटा डीजल पेट्रोल से भरा टैंकर टला बड़ा हादसा

नेशनल हाईवे  - 43 पर ग्राम भोलगढ़ के पास टायर फटने से पलटा डीजल पेट्रोल से भरा टैंकर

 पुलिस की तत्परता पूर्वक कार्यवाही से टली बड़ी दुर्घटना 

अनूपपुर। शनिवार की रात करीब 08.00 बजे नेशनल हाईवे - 43 शहडोल से कोतमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम पसला के पहले कोतमा की ओर जा रहे डीजल एवं पेट्रोल से भरा टैंकर MP04GB0227 के अचानक टायर फटने से पलट गया और टैंकर में भरा डीजल बड़ी मात्रा में सड़क पर गिरकर बहने लगा। राष्ट्रीय रराजमार्ग से गुजर रहे नागरिक ने जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक अनूपपुर को दी।

उक्त सूचना पर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचे जिनके साथ एस.डी.ओ.पी.अनूपपुर थाना कोतवाली तथा थाना यातायात के पुलिस बल की तत्परता पूर्वक कार्यवाही से बड़ी दुर्घटना टल गई। पुलिस अधीक्षक अनूपपुर मोती उर रहमान जी के मौके पर उपस्थित होकर दिये गये निर्देशन में तत्काल दो फायर ब्रिगेड एवं दो हायड्रा क्रेन मौके पर पहुंचाई जाकर सावधानीपूर्वक डीजल - पेट्रोल के टैंकर को खड़ा किया जाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया एवं उक्त अवधि के लिए नेशनल हाईवे पर गुजरने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया, जिससे किसी प्रकार की कोई जन एवं धन हानि नही हो पाई। टैंकर के चालक चन्द्रभान ठाकुर पिता रामसिहं ठाकुर उम्र 21 साल निवासी ग्राम हरदुआ पानी थाना तेन्दूखेड़ा जिला दमोह के द्वारा बताया गया कि वह टैंकर क्रमांक MP04GB0227 को जबलपुर डिपो से लेकर कोतमा जा रहा था जो ग्राम भोलगढ़ के पास नेशनल हाईवे पर अचानक दो टायर फटने से टैंकर पलट गया जो ड्रायवर और क्लीनर ने टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाई। टैंकर से तेजी से बड़ी मात्रा में डीजल सड़क पर गिरने लगा जो अनूपपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मदद दी जिससे कोई बड़ी दुर्घटना एवं आगजनी नहीं हो सकी।



Post a Comment

0 Comments