Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

अनूपपुर: नेतृत्व क्षमता पर सवाल- थाना प्रभारी लाइन अटैच

न्यायाधीश के शासकीय आवास पर पथराव मामले में लापरवाही पर हुई कार्यवाही

अनूपपुर। कोतमा न्यायालय में पदस्थ न्यायाधीश के शासकीय आवास पर अज्ञात आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं पथराव कर शासकीय सम्पत्ति को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। जिसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल ने धाना प्रभारी भालूमाड़ा को रक्षित केन्द्र अनूपपुर में लाइन अटैच कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि थाना प्रभारी भालूमाड़ा द्वारा अपराध पर नियंत्रण नहीं कर पाने के कारण क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों के बढ़ने और शुक्रवार-शनिवार की रात कोतमा न्यायालय में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एवं व्यवहार न्यायाधीश अमनदीप सिंह छाबड़ा शासकीय आवास पर अज्ञात आरोपियों द्वारा अश्लील गाली-गलौज करने, जान से मारने की धमकी देने एवं पथराव कर शासकीय सम्पत्ति को क्षति पहुँचाने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही नहीं करने पर थाना प्रभारी भालूमाड़ा की अपराध पर नियंत्रण की कमी परिलक्षित होती है। जिससे कार्यवाहक निरीक्षक संजय खलको थाना प्रभारी भालूमाड़ा को तत्काल प्रभाव से रक्षित केन्द्र अनूपपुर में लाइन अटैच कर दिया गया है।


Post a Comment

0 Comments