अनूपपुर। जिले में लगातार बारिश के कारण जिलेभर के अधिकांश क्षेत्रों में फैसले बर्बाद हुई हैं। जिस कारण से जिले के किसानों को काफी परेशानी हो रही है अधिकांश क्षेत्रों के किसानों ने बताया कि लगातार बारिश होने के कारण धान की फसल नष्ट हो रही है और अब वह सड़ने की स्थिति में पहुंच चुकी है वही सोयाबीन की फसल भी बर्बाद हो गई है जिससे अब किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। वही बीमा कंपनियां से भी अब किस उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनके बर्बाद हुई फसल की क्षतिपूर्ति की जाए। ऐसे में जिले की स्थिति और चौपट हो रहे फसल की स्थिति को देखते हुए जिले के कलेक्टर हर्षल पंचोली ने तत्काल क्षेत्र का निरीक्षण करने और राजस्व विभाग के तमाम अधिकारियों का दल गठित कर क्षेत्र में जाकर पांच दिवस के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। जारी आदेश में बताया गया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सूची बनाकर उसे ग्राम पंचायत में चस्पा किया जाएगा और आपत्ति उपरांत सूची फाइनल करके सहायता राशि मंजूर की जाएगी।

0 Comments