माता शबरी कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में छात्राओं की प्रस्तुति
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची सहायक आयुक्त
अनूपपुर। मध्य प्रदेश स्थापना दिवस 1 नवंबर के अवसर पर जिलेभर में जगह-जगह पर स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया गया शैक्षणिक संस्थानों विद्यालय में स्थापना दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं छात्रावास में विशेष रूप से कार्यक्रम आयोजित किया गया और विशेष भोज का भी आयोजन किया गया। इस कड़ी में जिला मुख्यालय अनूपपुर में संचालित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में भी मध्य प्रदेश स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमिला पांडे के नेतृत्व में यह पूरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आदिवासी विकास विभाग के प्रमुख सहायक आयुक्त सुश्री सरिता नायक शामिल हुईं। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य फूल सिंह पट्टावी भी कार्यक्रम में शामिल हुए। पूरे कार्यक्रम में मध्य प्रदेश गान और मध्य प्रदेश की स्थापना के संबंध में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए वहीं माता शबरी और भगवान राम के मिलन और माता शबरी के जीवन को उद्धार करने और राम के आशीर्वाद को बहुत ही सुंदर तरीके से छात्राओं ने नाट्य मंचन करते हुए कार्यक्रम में प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रमिला पांडेय समेत समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं में श्रीमती सुमन, श्री सुरेश कुमार तिवारी, श्रीमती निधि तिवारी, श्रीमती नीतू यादव, सुश्री पूजा विश्वकर्मा, श्री पुष्पेंद्र अहिरवार, श्री संतोष शुक्ला, श्री जेके नामदेव, श्री सीबी परस्ते, श्रीमती ललिता मार्को, श्री केके परस्ते, श्री राजेंद्र करी श्री धर्मेंद्र सिंह धनपत पटेल, जान मोहम्मद, अफसाना बेगम पप्पी राठौर नीतू पटेल रक्षा मसखरे, नीलम मिश्रा, साहिन परवीन, राजकुमार बंसल, कविता राठौर, रितु सोनी पूजा राठौर रोशनी राठौर, शिव प्रधान सिंह, सेमनाथ समेत समस्त स्टाफ शामिल हुए कार्यक्रम पश्चात सभी स्टाफ अभिभावक गानों और छात्राओं को विशेष भोज कराया गया। और सभी ने मिलकर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस और छात्रावास दिवस को हर्ष उत्साह और उल्लास के साथ मनाया।






0 Comments