Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

अनूपपुर: पुलिस की बड़ी कार्यवाही 7 लाख से अधिक का शराब जब्त, मचा हड़कंप

अनूपपुर। दिनांक 05.11.2025 को थाना रामनगर पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु की गई विशेष कार्यवाही के दौरान रात्रि गश्त में मुखबिर से प्राप्त सूचना पर स्टेडियम तिराहा, राजनगर के पास नाकाबंदी की गई।

नाकाबंदी के दौरान एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 16 B 3956) तेज रफ्तार से आती दिखाई दी, जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करते हुए सड़क किनारे पेड़ से टकराकर रुक गई।

वाहन की तलाशी लेने पर उसमें रखे 16 खाखी रंग के कार्टन से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें —

8 PM, Iconic, Power 10,000, Officer’s Choice, Royal Stag, McDowell’s, Old Monk, Blenders Pride आदि ब्रांड शामिल थे।

*कुल 150.840 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब,* जिसकी अनुमानित कीमत ₹1,31,364/- आँकी गई।

जब्त वाहन व शराब का कुल मूल्य ₹7,31,336/-।

वाहन चालक *आरोपी शीतला प्रसाद गुप्ता* पिता स्व. रामराज गुप्ता, उम्र 42 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 झीमर तथा दीपक कुमार गुप्ता पिता शीतला प्रसाद गुप्ता, उम्र 19 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 14 झीमर को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 301/25 पंजीबद्ध कर बोलेरो वाहन एवं शराब जप्त कर अग्रिम विवेचना की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सुमित कौशिक, एएसआई विनोद नाहर, एएसआई उमेश तिवारी, प्रआर. सनत द्विवेदी, प्रआर. अमित पटेल, आरक्षक अनुराग सिंह, आरक्षक मूरत सिंह एवं अन्य स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




Post a Comment

0 Comments