थाना-भालूमाड़ा पुलिस ने 01 गुमशुदा बालिका एवं 01 गुमशुदा महिला दस्तयाबी की कार्यवाही
अनूपपुर। भालूमाडा पुलिस टीम द्वारा अप.क्र. 469/2025 धारा 137(2) बीएनएस के फरियादी प्रेमलाल कोल परिवर्तित नाम निवासी छलका टोला का दिनांक 28/10/2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लडकी लक्ष्मी कोल (परिवर्तित नाम) पिता प्रेमलाल कोल (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल 10 माह निवासी छलका टोला जमुना मजदूरी करने के लिए सुबह निकली है किन्तु जमुना काम में नही पहुंची है न ही वापस घर आई है रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर तत्काल गुमशुदा की पता तलाश में जुट गई जो दिनांक 31/10/2025 को गुमशुदा लक्ष्मी कोल (परिवर्तित नाम) को छलका टोला से दस्तयाब किया जाकर गुमशुदा को उसके परिजन को सुपुर्द किया गया है तथा गुम इंसान क्रमांक 66/2025 की गुमशुदा रुक्मणी केवट पिता नीमलाल केवट उम्र 23 बर्ष निवासी पोडी की जो दिनांक 06/09/2025 को घर में बिना बताये चली गई थी जिसकी पता तलास साईबर सेल की मदद से किया जाकर गुमशुदा को विशाखापट्टन आन्धप्रदेश से दस्तयाब किया जाकर उसके परिजन को किया गया है ।
अहम भूमिका - थाना प्रभारी उप निरी. विपुल शुक्ला, उप निरी. डी.एस. बागरी, उप निरी. स.उ.नि. रविशंकर गुप्ता, प्र.आर. 57 कृपाल सिंह म.आर. 409 सुप्रिया त्रिपाठी की रही
0 Comments