Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

अनूपपुर: मुस्कान अभियान अंतर्गत छात्राओं को दी गई जानकारी, पुलिस ने कहा डरने की जरूरत नहीं

अनूपपुर पुलिस ने छात्राओं को किया जागरूक

अनूपपुर। मुस्कान अभियान अंतर्गत छात्राओं को जागरूक करने और उन्हें अपनी सुरक्षा से संबंधित तमाम तरह की जानकारी पुलिस के द्वारा दी जा रही है इस कड़ी में जिला मुख्यालय स्थित माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर अनूपपुर में कोतवाली पुलिस अनूपपुर द्वारा कार्यक्रम का आयोजन कर विद्यालय की छात्राओं को जागरूकता स्वरूप जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर अनूपपुर पुलिस द्वारा छात्राओं को पुलिस के माध्यम से मिलने वाली सुविधाएं और निशुल्क डायल नंबरों की जानकारी दी गई। विद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रमिला पांडे की उपस्थिति में अनूपपुर कोतवाली टीआई अरविंद जैन ने छात्राओं को मुस्कान अभियान की जानकारी दी और कहा कि पुलिस आपके साथ 24 घंटे है और आपको डर कर रहने की जरूरत नहीं है किसी भी स्थिति में यदि आपको कोई परेशानी होती है तो आप डायल नंबरों का उपयोग कर सकते हैं और तत्काल सुरक्षा बुला सकते हैं। 

इस दौरान विद्यालय की सैकड़ो छात्राओं ने पुलिस के द्वारा बताए गए तमाम नियमों को ध्यान से सुना और पुलिस को धन्यवाद दिया कहा कि जब भी हमें समस्या होगी हम आपसे जरूर संपर्क करें। इस दौरान विद्यालय की तमाम छात्रों ने विद्यालय में पहुंची पुलिस की टीम का भव्य रूप से स्वागत किया और स्वागत गीत एवं नृत्य के माध्यम से पुलिस की टीम का मनोरंजन भी कराया। कार्यक्रम में विद्यालय की सैकड़ो छात्रों समेत समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए।

Post a Comment

0 Comments