Ticker

6/recent/ticker-posts
🕒
⏳ लोड हो रहा है...

अनूपपुर: आश्वासन के बाद छात्रों ने समाप्त किया आंदोलन, क्या पूरी होगी मांग...?

आईजीएनटीयु प्रशासन द्वारा 15 दिनों में मांगें पूरी करने की आश्वासन के बाद छात्रों ने अपना आंदोलन समाप्त कर दिया है। 

अमरकंटक। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक के छात्रावासों में निवासरत लगभग 1000 छात्रों-छात्राओं ने आज छात्र नेता शोध विद्वान विशाल ताम्रकार, रोहित श्रीवास, आदित्य सिंह, शुभांशू मिश्रा, आर्यन सोनी, आनंद द्विवेदी, विकाश गुप्ता, कान्हा गुप्ता, खेमराज सिंह, प्रथम गुप्ता, स्वदेशी जागरण मंच के विश्वविद्यालय प्रमुख अयन ब्रह्म, राजा पनिका, अनिरुद्धध सिंह, स्वप्निल, जागेंद्र साहू, एबीवीपी  के विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष अंकित मिश्रा, एबीवीपी  के विश्वविद्यालय छात्रा प्रमुख वाणी मंगलानी, एबीवीपी के विश्वविद्यालय सह मंत्री अर्पित मिश्रा, एबीवीपी  प्रमुख कार्यकर्ता काव्य पांडे, खुशी शर्मा, खुशी सिंह राजपूत, राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी मेहुल श्रीवास्तव, वेद प्रकाश अहिर्वार, प्रिंस सिंह, लकी झारिया एवं रिया जैसवाल, हर्षिता, श्रेया, ईशा गुप्ता, अनुष्का सिंह सहित सैकड़ो छात्र-छात्राओं ने विश्वविद्यालय के मुख्य छात्रावास अधीक्षक प्रो विकास सिंह को एक सामूहिक ज्ञापन सौंपा, जिसमें उन्होंने नवनिर्मित “मेगा मेस” को शीघ्र चालू करने, भोजन की गुणवत्ता सुधारने, साफ़-सफाई की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। 

सुबह 10 बजे छात्र-छात्राएँ शांतिपूर्वक विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समक्ष एकत्रित हुए और सामूहिक रूप से ज्ञापन प्रस्तुत किया। ज्ञापन में छात्रों ने भोजन व्यवस्था में स्वच्छता, पोषण और विविधता की कमी पर चिंता व्यक्त की तथा नवनिर्मित मेगा मेस को शीघ्र प्रारंभ करने की माँग रखी, जो एक वर्ष पूर्व पूर्ण होकर भी अब तक चालू नहीं हुआ है। छात्रों ने ज्ञापन में उल्लेख किया कि भोजन में हरी सब्जियाँ, फलों, दूध और सलाद को नियमित रूप से सम्मिलित किया जाए तथा मसालेदार भोजन की जगह हल्के और पोषक आहार को प्राथमिकता दी जाए। छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलसचिव कार्यालय में प्रो मूर्ति, प्रो तरुण ठाकुर, प्रो ऋचा चतुर्वेदी, डॉ नरेश सोनकर, प्रो शैलेन्द्र भदौरिया, डॉ लिलत मिश्र, डॉ पूजा तिवारी, प्रो भुमिनाथ त्रिपाठी सहित  मुख्य अधीक्षक प्रो. विकास कुमार सिंह ने स्वयं मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं माँगों को गंभीरता से सुना। विवि प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नया मेगा मेस को सात दिनों में चालू कर दिया जायेगा और अगले कुछ दिनों में आवश्यक प्रशासनिक और तकनीकी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएंगी। उन्होंने छात्रों को यह भी आश्वासन दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर भोजन व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार दिखाई देगा। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पोषण और विविधता की नियमित निगरानी के लिए विशेष समिति का गठन किया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन एवं छात्र प्रतिनिधियों के बीच यह सहमति बनी कि एक संयुक्त निगरानी समिति गठित की जाएगी, जिसमें वार्डन, छात्र प्रतिनिधि तथा मेस प्रबंधन समिति के सदस्य सम्मिलित होंगे। यह समिति मेस संचालन, भोजन की गुणवत्ता, मेनू परिवर्तन, एवं शिकायत निवारण की जिम्मेदारी संभालेगी ताकि छात्र एवं प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बना रहे। प्रशासन की इस सकारात्मक प्रतिक्रिया और ठोस आश्वासन के बाद छात्रों ने सर्वसम्मति से अपना शांतिपूर्ण आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की।

छात्रों ने विश्वविद्यालय के कुलपति, कुलसचिव, चीफ वार्डन एवं छात्र कल्याण अधिष्ठाता का भी आभार व्यक्त किया कि उन्होंने छात्रहितों को प्राथमिकता दी और समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से खोजा।

जारीकर्ता:

छात्र प्रतिनिधि, जनजातीय विश्वविद्यालय छात्र कल्याण समिति

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय, अमरकंटक

विशाल ताम्रकार – 8823822096 

विकास गुप्ता – 9340002972 

आदित्य सिंह – 9691673296 

कान्हा गुप्ता – 7999973480

प्रथम गुप्ता

आदि शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments